भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक में आगामी अभियानों की सफलता पर हुआ मंथन - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक में आगामी अभियानों की सफलता पर हुआ मंथन

 कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र की बैठक शहर के होटल फोर लीफ में हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, महामंत्री, जिलाध्यक्ष व क्षेत्र की टीम के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने महा संपर्क अभियान की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रम में पौधारोपण करने पर जोर दिया। दो सत्रों में हुई बैठक के प्रथम सत्र में क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रभारी, द्वितीय सत्र में क्षेत्र के मोर्चा पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, किसान मोर्चा ने भाग लिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महा संपर्क अभियान, घर-घर संपर्क अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी ली।


जिलाध्यक्षों, प्रभारियों से आगामी अभियानों पर चर्चा की और उन्हें सफल बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार ने किया। बैठक को क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, हेमंत राजपूत ने संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा, अशोक भारती, आलोक गुप्ता, आरएस पाल, सुरेंद्र गुप्ता, अवधेश रावत, पीएन अग्रवाल, सुधीर मौर्य, क्षेत्रीय मंत्री डा. रजनीश त्यागी, राजीव शर्मा, अनीता जैन, विनोद चौधरी, अशोक, सामंत राजौरा, कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, रजनीश पांडे, जिलाध्यक्ष आगरा गिर्राज कुशवाह, आगरा महानगर भानु महाजन, वृंदावन लाल गुप्ता, राकेश, ऋषि पाल सिंह, विवेक सारस्वत, गौरव आर्य, प्रदीप चौहान, संदीप जैन, केएम अरोरा, पवन शर्मा, वीरपाल सिंह, राजीव गुप्ता, संजीव प्रताप सिंह, कृष्णचंद्र मिश्रा, अरुण गुप्ता, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी, हीरालाल कश्यप, सत्येंद्र बॉबी कश्यप, कृष्णकांत वशिष्ठ, अनुरोध प्रताप सिंह, सुनील शर्मा, कुलदीप प्रतिहार, प्रशांत राजपूत, गजेंद्र सिंह, विनय तिवारी, मनोज चौहान, शुभम उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, प्रशांत राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Post Top Ad