किशोर-किशोरियों को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बदलावों के बारे में किया जागरूक - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

किशोर-किशोरियों को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बदलावों के बारे में किया जागरूक

 राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच का हुआ आयोजन

किशोर-किशोरियों को मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बदलावों के बारे में किया जागरूक

 बढ़ती उम्र में बच्चों के खान-पान का रखें खास ख्याल : एसीएमओ

 राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम में हुआ मेहंदी, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन



कासगंज, 28 जुलाई 2023।

जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य किशोर कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत ब्लॉक सोरों के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किशोर व किशोरियों को कुपोषण, एनीमिया, माहवारी, शारीरिक व मानसिक बदलाव के बारे में जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि एनीमिया प्रमुख स्वास्थ्य समस्या है,जो कि पोषण व खान पान की कमी से होता है। बढ़ती उम्र में मानसिक व शारीरिक बदलाव होते हैं, इसलिए किशोरावस्था के दौरान किशोर किशोरियों को खान पान पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। आरकेएसके की टीम ने किशोर किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इस दौरान मेहंदी, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 के छात्र शहवाज, मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 12 की रचना एवं चेयर प्ले में कक्षा 12 की तसलीम ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।


सोरों के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मदन कुमार ने कहा उम्र बढ़ने के साथ किशोर - किशोरियों में अनेक शारीरिक व मानसिक परिवर्तन होते हैं।  ऐसे में उन्हें समुचित पोषण व बेहतर देखभाल की जरूरत होती है। उन्होंने बताया- थकान महसूस होना, चक्कर आना, सांस फूलना या माहवारी में परेशानी होना एनीमिया के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण होने पर नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएं और चिकित्सक से परामर्श लेकर दवा लें। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मर्यादा ने किशोरियों को माहवारी के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किशोरी स्वास्थ्य नहीं होगी तो उसका आने वाला जीवन परेशानी भरा रहेगा। इसलिए किशोरियों का ख्याल रखना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। बढ़ती उम्र में किशोरियां के पोषण और साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। अर्श काउंसलर जितेंद्र कुमार ने कहा कि किशोरावस्था में  किशोर- किशोरियों में शारीरिक व मानसिक बदलाव बहुत तेज़ी से होते हैं। बढ़ती उम्र में उनके विकास के लिए खान पान व पोषण पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के सदस्य डॉ. मर्यादा, प्रधानाचार्य रामकरन, मनोज तिवारी, काजल, अध्यापक अमर सिंह व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post Top Ad