नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने , समाज में महिलाओं को मिल रही एक नई पहचान , ऐसी तमाम कासगंज की खबरें देखिए - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने , समाज में महिलाओं को मिल रही एक नई पहचान , ऐसी तमाम कासगंज की खबरें देखिए

 जनपद कासगंज,


● डिजिटल युग में, प्रौद्योगिकी ने हमारे जीवन को कई तरह से आसान बना दिया है। लेकिन इसके साथ ही कुछ नए खतरे भी सामने आए हैं, जिनमें से एक है डिजिटल अरेस्ट। यह साइबर अपराध का एक नवीन रूप है, जिसमें अपराधी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का रूप धारण कर लोगों को डरा धमकाकर उनसे पैसे वसूलते हैं।


● डिजिटल अरेस्ट में, अपराधी पीड़ित को फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क करते हैं। वे खुद को पुलिस, सीबीआई या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताते हैं। फिर वे पीड़ित को यह बताते हैं कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला चल रहा है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित को डराने के लिए, अपराधी फर्जी वारंट या नोटिस भी दिखा सकते हैं। इसके बाद, वे पीड़ित से पैसे मांगते हैं और धमकी देते हैं कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

 डिजिटल अरेस्ट के प्रकार:-

● अपराधी पीड़ित को बताते हैं कि उन्होंने आयकर नहीं भरा है और उनके खिलाफ कर चोरी का मामला दर्ज किया गया है।

● अपराधी पीड़ित को बताते हैं कि उनके बैंक खाते का उपयोग किसी अवैध गतिविधि में किया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

● अपराधी पीड़ित को बताते हैं कि उनके पास मादक पदार्थ मिले हैं और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


डिजिटल अरेस्ट से बचाव के उपाय:-

● अज्ञात नंबरों से कॉल न उठाएं

● अगर कोई आपको धमकाता है, तो घबराएं नहीं और पुलिस से संपर्क करें।

● अपने बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अजनबी को न दें।

● अपने सभी खातों के लिए मजबूत और अद्वितीय पासवर्ड बनाएं।

● अपने कंप्यूटर और मोबाइल में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और इसे नियमित रूप से अपडेट करें।      

  

                उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

            इसी क्रम में  जनपदीय महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं एवं बालिकाओं को डिजिटल अरेस्ट एक गंभीर समस्या है जिससे लाखों लोग प्रभावित हो रहे हैं। हमें इस समस्या के बारे में जागरूक होना चाहिए और अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए। अगर आप डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हैं, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

             इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ्य रिलेशनसिप एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग, झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं एवं नशीली वस्तुओं का सेवन न करने एवं नशावृत्ति के कारण परिवार को होने वाली शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। नशे की लत छोड़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जागृत करने एवं नशामुक्ति विशेषज्ञों एवं परिवार के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया एवं नशा मुक्ति सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है ।

................................


वांछित अभि0गण के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सोरो पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने एवं पोक्सो अधि0 के अभियोग में वांछित 02 अभि0गण को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।


          थाना सोरो पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट में वांछित 02 अभि0गण 1- सचिन पुत्र धर्मेन्द्र नि0 ग्राम महमूदपुर पुख्ता थाना सोरो जनपद कासगंज, 2- बौबी पुत्र ब्रह्मानन्द नि0 उपरोक्त को गौरहा नगर पुल से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभि0गण के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।  

............................


“मिशन शक्ति ~ समाज में महिलाओं को मिल रही एक नई पहचान"


                उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।


            जनपदीय महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के फलस्वरूप समाज में महिलाओं को मिल रही नई पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी देकर बताया गया कि 

आज की महिलाएं सिर्फ घर की चार दीवारी तक सीमित नहीं हैं। वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। चाहे वो विज्ञान हो, खेल हो, राजनीति हो या फिर व्यापार, महिलाएं हर जगह अपनी पहचान बना रहीं हैं। महिलाओं की इस नई पहचान के पीछे के मुख्य कारण शिक्षा, समाज में बदलाव, सरकारी नीतियां, तकनीक तथा जागरूकता है।

            इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ्य रिलेशनसिप एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग, झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं एवं नशीली वस्तुओं का सेवन न करने एवं नशावृत्ति के कारण परिवार को होने वाली शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। नशे की लत छोड़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जागृत करने एवं नशामुक्ति विशेषज्ञों एवं परिवार के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया एवं नशा मुक्ति सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है ।

Post Top Ad