स्वस्थ्य रिलेशनसिप , प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन , महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान , जैसी अनेकों जानकारी से जागरूक कराया। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

स्वस्थ्य रिलेशनसिप , प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन , महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान , जैसी अनेकों जानकारी से जागरूक कराया।

जनपद कासगंज ,

 भारत सरकार और राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए कई योजनाएँ चला रही हैं। ये योजनाएँ शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।


              उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूल-कालेजों, गांव, कस्बा, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।


            इसी क्रम में  महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं एवं बालिकाओं को भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए चलाई जा रही कई योजनाएँ के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया जिसमें कन्या सुमंगला योजना, बालिका समृद्धि योजना, इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना, राष्ट्रीय महिला कोष, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, सुमंगला योजना, महिला शक्ति केंद्र आदि के उद्देश्यों एवं उनसे होने वाले लाभों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

               इसके साथ ही महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ्य रिलेशनसिप एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग एवं झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किये जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर अपनी बात या शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं को इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी गई एवं नशा मुक्ति सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है।

Post Top Ad