ऐसी घटनाएं जो दिल को झकझोर देने वाली हैं ऐसी घटनाएं आये दिन सामने आती हैं , कोई कोई इंसान कभी कभी अपनी हिया शर्म ताक पर रख देता है और ऐसे घिनौने कर्म कर बैठता है जो घोर अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मजबूर होकर बेटी ने ही अपने पिता पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की के बयान सुनने के उपरांत पुलिस ने आरोपी बाप को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। यह सब घटना घटित होने के बाद लड़की के परिजनों ने लड़की से दूरियां बना ली हैं।
जानिए पूरा मामला क्या है ?-
पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दिया कि सबसे पहले जुलाई में पिता ने उसके साथ रेप किया था। इसके बाद लड़की ने पूरी जानकारी मां को दी थी लेकिन मां ने डांट-फटकार कर चुप करा दिया। दूसरी बार इसी महीने में बलात्कार किया और तीसरी बार रविवार को रेप करने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसे घर में बंधक बना लिया गया। किसी तरह से लड़की ने जक्कनपुर थाने के सरकारी नंबर पर घटना की सूचना दी।
बीच में छोड़ दी पढ़ाई जानिए क्यों?
पीड़ित लड़की के घर में मां और उसके दो छोटे भाई है। उन्होंने अब बेटी से दूरी बना ली है। भाई ने पुलिस से कहा कि लड़की के साथ रेप नहीं हुआ है। मेरे पापा ऐसा नहीं कर सकते हैं। उनपर गलत आरोप लगाया गया है। लड़की BIT मेसरा रांची की छात्रा रह चुकी है। लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़कर घर लौटना पड़ा।
मर जाता तो अच्छा
लड़की ने पुलिस में कहा कि पिता खर्च नहीं उठा पा रहे थे। इस वजह से पढ़ाई छोड़नी पड़ी लेकिन पिता का कहना है कि लड़की को कॉलेज से निकाल दिया गया था। उसके ऊपर लैपटॉप चोरी का आरोप लगा था। लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती थी। मना करने पर उसने पिता पर आरोप लगा दिया। पिता ने कहा कि इससे अच्छा तो मैं मर जाता। बेटी ने आज कैसा दिन दिखाया है। इस मामले का कोई सच तथ्य सामने नहीं आया है। पटना सदर एसपी अभिनव कुमार ने जांच के लिए टीम का गठन किया है। विहार की राजधानी पटना का है पूरा मामला टाइम टी वी किसी भी खबर की पुष्टि नहीं करता "सुबह मेरी बेटी तो शाम में संबंध बनाता था ये लड़का! महिला ने अनिरुद्धाचार्य के सामने खोला राज।"