"समानता के अधिकार की नारी है हकदार, महिला सशक्तिकरण से ही मिलेगा विकास को आधार" महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने दिए टिप्स। पढ़ें पूरी खबर। - Time TV Network

Post Top Ad

Post Top Ad

"समानता के अधिकार की नारी है हकदार, महिला सशक्तिकरण से ही मिलेगा विकास को आधार" महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने दिए टिप्स। पढ़ें पूरी खबर।

जनपद कासगंज-27.12.2024

          नारी सशक्तिकरण एक ऐसा विषय है जिस पर हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो समाज सशक्त होगा और देश का विकास होगा। आइए हम सभी मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहां महिलाएं पुरुषों के बराबर हों और उन्हें हर क्षेत्र में समान अवसर मिलें।

Screenshot_20241228-165138_Gallery

                उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कालेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला एवं बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है।

Screenshot_20241228-165057_Gallery

            इसी क्रम में जनपदीय महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा महिला एवं बालिकाओं में व्यवहारिक परिवर्तन लाए जाने हेतु उनकी की सुरक्षा, सम्मान, स्वस्थ्य रिलेशनसिप एवं महिलाओं की सुरक्षा सहायता हेतु निर्मित न्यायिक कानूनों का दुरुपयोग एवं झूठे मुकदमों के परिणाम, साइबर हिंसा, प्रेम सम्बन्धों में घर से पलायन एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का सतर्कता एवं सावधानी से प्रयोग किये जाने एवं किसी अपराध का बोध होने पर बिना संकोच स्थानीय थाना पर अपनी बात या शिकायत करने से सम्बन्धित बिन्दुओं को इंगित करते हुए विस्तार से उनकी जानकारी दी गई एवं नशीली वस्तुओं का सेवन न करने एवं नशावृत्ति के कारण परिवार को होने वाली शारीरिक, आर्थिक व सामाजिक क्षति के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। नशे की लत छोड़ने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जागृत करने एवं नशामुक्ति विशेषज्ञों एवं परिवार के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कराये जाने हेतु अवगत कराया गया एवं नशा मुक्ति सम्बन्धित पंपलेट वितरित किए गए, इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारे में चर्चा करते हुए जागरुक किया गया है ।

Post Top Ad