कासगंज।
नगर पालिका क्षेत्र में टैक्स जमा करने में 34 सरकारी विभाग ऐसे हैं जो आनाकानी कर रहे हैं। इन विभागों पर पालिका का थोड़ा बहुत नहीं लगभग 1.42 करोड़ रुपया बकाया है। इसमें सबसे अधिक 18.37 लाख रुपये मुंसिफ कार्यालय व बीएसएनएल पर 14.58 लाख रुपये जल-गृह कर का बकाया है। करीब आठ साल से इन विभागों ने बकाया कर पालिका में जमा नही किया है। पालिका कर्मियों ने कई बार विभागों को नोटिस जारी किए लेकिन इसके बाद विभाग कर की धनराशि को जमा नही कर रहे है।
शहर में जलकर-गृहकर बकाए पर नगर पालिका आम आदमी को नोटिस थमा देती है। वहीं सरकारी विभागों में कर की बकाया धनराशि बसूलने में नगर पालिका बेबस है। 34 विभागों पर पालिका का 1.42 करोड़ रुपया 2016 से बकाया है। करीब आठ साल से इन विभागों ने बकाया टेक्स जमा नही किया। विभाग में तैनात शासन से धनराशि मिलने के बाद कर को जमा करने का हवाला दे देते हैं।
इसमें सबसे अधिक 18.37 लाख रुपये मुंसिफ कार्यालय व बीएसएनएल पर है 14.58 लाख रुपये की धनराशि बकाया है। अन्य सरकारी विभागों ने अपना कर पलिका में जमा नही किया है। पालिका ने पूर्व में कर जमा करने के लिए विज्ञापन भी जारी किए। वहीं तिथियां निर्धारित कर वार्डों में कर जमा करने के लिए कैंप लगाए। इसके बाद भी विभाग कर जमा करने में आनाकानी कर रहे हैं।
ये विभाग हैं पालिका के बकाएदार
विभाग - कर बकाया धनराशि
मुंसिफ कार्यालय - 18.37 लाख
बीएसएनएल-14.58 लाख
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोक नगर - 7.58 लाख
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय -6.60 लाख
आवासीय परिसर दूर संचार कालोनी 6.02 लाख
विनयमित क्षेत्र एसडीएम 3.7 लाख
सहायक अभियंता लघु सिचाई 9.27 लाख
सचिव क्षेत्रीय सहकारी समिति 6.40 लाख
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी 4.25 लाख