जनपद कासगंज,
कासगंज शहर के गांधी मूर्ति चौराहे पर इस कड़ाके की ठंड में ठिठुरते लोगों को चाय का बितरण किया गया।
आज के समय मे कुछ लोग ऐसे भी है ,जो असहाय व्यक्तियों को सहारा देने में कसर नहीं छोड़ते परेशान व असहाय लोगों की हर सम्भव मदद में जुटे रहते हैं।, ये सराहनीय कार्य उस समय किया गया जब इस भीषण ठंड में लोग ठिठुर रहे थे उन लोगो को चाय पिलाई चाय पीकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक उठी। और उस ठंड में परेशान लोगों के वक्त को खुशी में तब्दील कर दिया।अगर इसी प्रकार से हर व्यक्ति के अंदर भावनायें हो जाये तो शायद कोई गरीब खुद को असहाय नही समझेगा, हर इंसान की खुशी के साथ जीवन जीने की इच्छाऐं होती हैं लेकिन कुछ परिस्थियों की बजाय से वो अपनी इच्छा भरी जिंदगी नहीं जी सकते, ऐसे असहाय लोगों के लिए कुछ भले लोग आज भी मौजूद हैं। यह चाय का वितरण सुमित ठाकुर समाजसेवी ने अपनी टीम के साथ किया।
रिपोर्ट - RK वर्मा