शर्मनाक - विधवा से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

शर्मनाक - विधवा से दुष्कर्म की कोशिश, मामला दर्ज

 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विधवा महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। मामले में पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


पीड़िता के अनुसार बीते 14 जनवरी की सुबह महिला अपनी दुकान पर थी। तभी आरोपी जितेंद्र उसकी दुकान पर पहुंचा और उसके संग छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने अपने बचाव के लिए चीख पुकार मचा दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों वहां पहुंचने लगे। इस पर आरोपी महिला की पिटाई करते हुए मौके से फरार हो गए।

मामले में महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गया। मामले में महिला ने बुधवार की देर शाम पुलिस को तहरीर देकर दुष्कर्म व अनुसूचित जाति अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना सीओ सिटी आंचल चौहान के द्वारा की जा रही है। सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post Top Ad