कासगंज।
जनपद में विकास खंड सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत कार्यशाला हुई। ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम प्रधानों को आयकर रिटर्न दाखिल करने एवं महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्य कें संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार एवं सहायक विकास अधिकारी मंजुल ने किया। वरिष्ठ फेकल्टी एवं सहायक प्रबंधक नाहर सिंह, प्रशिक्षक रोशन सिंह व अरुण कुमार द्वारा ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों, पंचायती राज व्यवस्था एवं संरचना, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, कार्य पद्धति ,आयकर रिटर्न दाखिल करने, 73 वे संविधान संशोधन में उल्लिखित 29 विषयों की जानकारी दी।
उन्हें प्रधान को पद से हटाना , पंचायत में प्रधानो की भूमिका आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रधानों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण लेने के साथ ही उसके अनुसार कार्य किए जाने एवं शासन की मंशा के अनुसार सभी शासनादेशों जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान मोरश्री, नीरज देवी, अनार काली, सर्वेश कुमार, बाबूराम, रामगोपाल मुनीश कुमार, भगवान दास, मुजफ्फर खां सहित अन्य प्रधान भी इस माैके पर मौजूद रहे।
रिपोर्ट - RK वर्मा