बिधुत करंट लगने से घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

बिधुत करंट लगने से घायल किशोरी अस्पताल में भर्ती।

 कासगंज। 

सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के पिलोसराय गांव में किशोरी विद्युत करंट का शिकार हो गई। विद्युत करंट की चपेट में आकर किशोरी बेहोश हो गई। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करके इलाज किया।


घटना की शिकार दीक्षा (13) पिलोसराय गांव निवासी पप्पू की पुत्री है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब दीक्षा अपने घर से सड़क के किनारे भैंस बांधने जा रही थी। तभी उसका हाथ विद्युत पोल से छू गया। विद्युत पोल में करंट उतर रहा था, इस दौरान किशोरी करंट की चपेट में आ गई।तेज झटका लगाने पर किशोरी चीखते हुए गिर पड़ी। यह देख गांव के लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण व परिजन आनन-फानन में दीक्षा को उपचार के लिए सोरोंजी स्थित चिकित्सालय ले जाकर भर्ती कराए। सीएचसी के डाॅक्टरों ने किशोरी की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में किशोरी का इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार बताया गया है।

Post Top Ad