कासगंज - (अमांपुर ) एक युवक को गोली मारने वालों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

कासगंज - (अमांपुर ) एक युवक को गोली मारने वालों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज।

 कासगंज। 

थाना अमांपुर क्षेत्र के गांव रानामऊ में तीन दिन पहले खेत से लौट रहे युवक को गोली मारने के मामले में पीड़ित के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।गांव रानामऊ निवासी युवक आयुष 25 जनवरी को जब दोपहर अपने खेत से  वापस लौट रहा था। उसके पिता अरूण सोलंकी ने बताया कि  खेत से लौटते समय बालकराम के खेत के पास गांव के राजेश सिंह, दीपक पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगे। दीपक ने तमंचे से आयुष के ऊपर फायर कर दिया।


गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। परिजन ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। मामले में घायल युवक के पिता ने राजेश व दीपक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंचल सिरोही ने बताया युवक को गोली लगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Post Top Ad