कासगंज।
जनपद कासगंज थाना ढोलना क्षेत्र के किनावा गांव में सुबह के समय एक महिला शौच को गई हुई थी तभी महिला खेत में लगी विद्युत तारों की बाड़ के करंट की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के बचाव में आए युवक भी करंट के झटके का शिकार हो गए। महिला के परिजनों ने खेत स्वामी के द्वारा लगाए गए विद्युत तारों के मामले को लेकर आक्रोश जाहिर किया एवं ढोलना पुलिस को खेत स्वामी के खिलाफ तहरीर दी।
करंट की शिकार महिला नारायनी देवी (50)। सुबह करीब 6 बजे महिला रोज की तरह शौच के लिए खेत पर गई थी। गांव के ही विजय पाल के खेत के सहारे शौच करने बैठी तभी विजय पाल के खेत में लगे बिजली के तार से महिला को करंट लग गया। महिला करंट लगते ही काफी तेज चिल्लाई और मौके पर ही मौत हो गई। गांव के ही कुछ लढ़ब महिला की आवाज सुनकर बचाने के लिए दौड़े। उन्हें करंट का आभास नहीं था। युवकों को भी करंट का झटका लगा।
फिर शोरशराबा मचने लगा। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। खेत के तारों का करंट रोका गया। महिला के पति ओम प्रकाश ने घटना के लिए खेत स्वामी विजयपाल को जिम्मेदार माना और उसके खिलाफ ढोलना थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। महिला की मौत से परिवार में चीत्कार मचा हुआ है। इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।