Kasganj - दबंगों के प्रहार से महिला व बच्चे हुए चोटिल ,मामला दर्ज। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

Kasganj - दबंगों के प्रहार से महिला व बच्चे हुए चोटिल ,मामला दर्ज।

 कासगंज।

 सहावर क्षेत्र के ताली गांव में सुबह के समय एक महिला नाली साफ कर रही थी उसी दौरान गांव के लोगों से विवाद हो गया। महिला को बचाने आए उसके बच्चों की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। महिला ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव ताली निवासी महिला ऊषादेवी सोमवार की सुबह नाली की सफाई कर रही थी।


उसी दौरान गांव धीरसिंह उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी धीर सिंह व उसके दो पुत्र पातीराम, अमित कुमार व मुनीश कुमार ने सरिया व दरांती से उस पर प्रहार कर दिया। महिला व उसके बच्चों के शरीर में चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोग महिला व बच्चों को बचाने के लिए उनकी ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मामले में महिला ने चारों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि महिला व बच्चों की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

Post Top Ad