महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक विकासखंड सहावर के गांव जोहरी में आयोजित की गयी ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक विकासखंड सहावर के गांव जोहरी में आयोजित की गयी ll

( मिडिया हाउस )......

जनपद कासगंज में आज महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हम होगें कामयाब मिशन 2022 चलो जनता के द्वार अभियान के तहत विकासखंड सहावर के गांव जोहरी में आयोजित हुई , इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जो राम का न हुआ वो किसका होगा एक तरफ भाजपाई नाम लेते है भगवान श्री राम का और उन्हीं की ज़मीन पर घोटाला कर दिया अरे राम भक्तो कुछ तो शर्म करो जिलाध्यक्ष ने कहा तुम हिन्द के नौजबानों के दुश्मन हो तुम आरती और अज़ान के दुश्मन हो और अब तो तुम देश के अन्नदाता के भी दुश्मन बन गए हो , उन्होंने कहा कांग्रेस ने दिया जनता को भोजन का अधिकार , कांग्रेस ने दिया शिक्षा का अधिकार , कांग्रेस ने दिया सूचना का अधिकार , कांग्रेस ने दिया काम का अधिकार मनरेगा कांग्रेस ने दिया भूमि अधिग्रहण बिल और मोदी जी ने दिया मंदिर मस्जिद , हिन्दू मुस्लिम धर्म और नफरत की राजनीति आज उत्तर प्रदेश को जरूरत है कांग्रेस पार्टी की सहावर जो एक पिछड़ा क्षेत्र है डेवलेपमेंट नाम की कोई चीज यहां नहीं है l



महिला अध्यक्ष ने कहा कि वे जोहरी , गुनर के ग्रामीणों की आवाज़ को सहावर तहसील पर जनपद मुख्यालय पर पुरजोर तरीके से उठाएगी उनका विशेष जोर लड़कियों की शिक्षा पर रहेगा  l रामबेटी, इशरत, अंगुरीदेवी, रेशमा बानो, खुर्शीदा बेगम, लक्ष्मी देवी, रिज़वाना, शरीफा बेग़म, अन्सारबानो, श्री अनिल मिश्रा, अंकुर मिश्रा, उमंग मिश्रा, विपिन कुमार, शंकर, योगेंद्र कुमार, मोनू, भगवानदास शर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।



व्यूरो रिपोर्ट - संजय सिंह कासगंज.....

 

                                  

Post Top Ad