अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ll - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ll

 ( मीडिया हाउस ).......

जनपद कासगंज के थाना पटियाली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 6 तमंचे बने व 5 तंमचे अधबने, 5 जिंदा व खोखा कारतूस व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं। जिनसे कई और तमंचों का निर्माण किया जा सकता था।

पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देशन में अवैध शस्त्र निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 03.08.2021 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम गंगपुर, नगला देवी के बीच बने जंगल में फैक्ट्री चलाते हुए देव सिंह पुत्र बैराम सिंह निवासी देवी नगला थाना पटियाली, कासगंज, रामकिशोर पुत्र मोतीलाल निवासी बोडार थाना पटियाली, कासगंज को समय प्रातः करीब 06.50 बजे गिरफ्तार किया है। जामातलाशी तथा मौके से 5 तमंचे बने हुए 315 बोर, 01 तमंचा बना हुआ 12 बोर, 5 खोखा व जिंदा कारतूस तथा भारी मात्रा मे शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह व्यक्तिगत लाभ के लिए अवैध शस्त्रों का निर्माण करके बेचते हैं। इस सम्बन्ध में थाना पटियाली पर मुअसं - 211/21 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पटियाली प्रभारी निरीक्षक गंगा प्रसाद, उप निरीक्षक विजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक जगन्नाथ सिंह, मुख्य आरक्षी बलवीर सिंह, आरक्षी टिंकू सिंह, आरक्षी नीतेश जोनी, आरक्षी नारायन सिंह शामिल थे।




रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज..........

Post Top Ad