( मीडिया हाउस )......
जनपद कासगंज में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। इस दौरान पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर को नमामि गंगे का प्रदेश सह संयोजक, पंकज गुप्ता को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक, दिनेश गुप्ता को प्रदेश सहसंयोजक सदस्यता अभियान, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता को प्रदेश कार्यससमिति सदस्य, सत्येंद्र कश्यप को मत्स्य प्रकोष्ठ का सह संयोजक, मनीषा गुप्ता को क्षेत्रीय सदस्य महिला मोर्चा, प्रदीप वर्मा को क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। सभी पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष श्री सोलंकी ने माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किए। पदाधिकारियों ने भाजपा के लिए तन मन से पूरी मेहनत के साथ काम करने की बात कही। साथ ही आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया। समारोह में मंचासीन जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, दिनेश गुप्ता, अनिल कुमार सिंह पुंढीर, पंकज गुप्ता, गौरीशंकर शर्मा, केत सिंह वर्मा, नीरज शर्मा, राजवीर सिंह भल्ला, हीरालाल कश्यप, राजेंद्र बोहरे, महेंद्र सिंह राणा, डा. बीड़ी राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के 11 पदाधिकारियों ने भाजपा की कार्यशैली को देखते हुए अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। समारोह में डा. जेसी गुप्ता, ब्लाक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत, कौशल साहू, श्याम सुंदर गुप्ता, योगेंद्र चौहान, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, रामगोविंद महेरे, विष्णु देव पाठक, जितेंद्र बघेल, संपूर्णानंद भारद्वाज, योगेश चौधरी, राकेश अग्रवाल, संजय पुंढीर, शरद गुप्ता, प्रवेंद्र राना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, प्रीति चौहान, विजय लक्ष्मी, ममता चौहान, ब्रजेश उपाध्याय, संजय दुबे, आदित्य कांकोरिया, जिलामीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।
रिपोर्ट संजय सिंह कासगंज.........