अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नए पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नए पदाधिकारियों को बांटे मनोनयन पत्र

24 अप्रेल को निकलने वाली  चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा पर चर्चा की।

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नव गठित नगर कार्यकारिणी को सोमवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में मनोनयन पत्र वितरित किए गए। साथ ही मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए। 


शहर के सोरों रोड स्थित संगठन के संरक्षक शांतनु चौधरी के प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनोनयन पत्र शांतनु चौधरी, जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, नगर अध्यक्ष दीपक सक्सेना ने उपलब्ध कराए। इसके बाद जिला की टीम ने मनोनीत पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष श्री सक्सेना ने बताया कि आगामी 24 अप्रेल को शहर में निकाले जाने वाली भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की शोभायात्रा को लेकर चर्चा की गई और सभी समाजबंधुओं से शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए सहयोग की अपील की गई। इस दौरान महेशचंद्र सक्सेना, प्रशांत सक्सेना, विजय सक्सेना, धीरज जौहरी, हिमांशु सक्सेना, अरविंद सक्सेना, वरुण सक्सेना, पियूष सक्सेना, राहुल सक्सेना, योगेश सक्सेना, दुर्गेश सक्सेना, नीरज सक्सेना मौजूद रहे।

Post Top Ad