सम्पूर्ण समाधान दिवस आज, डीएम पटियाली में। - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

सम्पूर्ण समाधान दिवस आज, डीएम पटियाली में।

 19 मई, 2023

सम्पूर्ण समाधान दिवस आज, डीएम पटियाली में।


कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में आज 20 मई 2023 को तहसील पटियाली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

         तहसील कासगंज एवं सहावर में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं व शिकायतों के निस्तारण में सहयोग करेंगे।

----------

बाढ़ सम्बंधी सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित। दूरभाष नं0 8868016669

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन में जनपद में गंगा किनारे स्थित समस्त आबादी क्षेत्रों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिये अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व से ही बाढ़ सम्बंधी सुरक्षात्मक उपाय करने के लिये बाढ़ सम्बंधी सूचनाओं के तुरंत आदान प्रदान करने हेतु विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाढ़ अवधि 01 जून 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक के लिये सिंचाई खण्ड कासगंज के पीएलजीसी कालोनी स्थित कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित कर दिया गया है। जिसका दूरभाष नं0 8868016669 है।

          बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई मोबा0नं0 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेन्द्र सिंह अवर अभियंता उपखण्ड सिंचाई मोबा0नं0 6396979107 बनाये गये हैं।

          बाढ़ नियंत्रण कक्ष में प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तथा रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक तीनों शिफ्टों में अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। तैनात कर्मचारी दूरभाष या व्यक्तिगत रूप से प्राप्त शिकायतों व सुझावों को रजिस्टर पर अंकित कर सम्बंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करेंगे। साथ ही समस्त बाढ़ सूचनाओं को अनिवार्यरूप से सम्बंधित उच्च अधिकारियों, केन्द्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं जिला प्रशासन को प्रतिदिन समय से उपलब्ध करायेंगे। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन कछला घाट से जलस्तर के उतार चढ़ाव व बाढ़ की जानकारी लेकर नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने के लिये भी कर्मचारी तैनात कर दिये गये हैं।

          अधिशाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि वर्तमान में ग्राम शहबाजपुर, नगला शम्भू एवं ग्राम बरौना में बाढ़ से बचाव हेतु सिंचाई विभाग द्वारा कार्य कराया जा रहा है। आपात स्थिति में सम्बंधित अवर अभियंता अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहकर स्थिति पर पूरी नजर रखेंगे।

---------------

राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर उपलब्ध हैं धान की विभिन्न प्रजातियों के अनुदानित बीज

कासगंज: कृषि विभाग के सभी विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर धान की विभिन्न प्रजातियों के बीज उपलब्ध करा दिये गये हैं। पहले आओ, पहले पाओ के सिद्वांत पर अनुदानित बीज प्राप्त कर किसान समय से खेतों की बुबाई करें। डीबीटी के माध्यम से बीजों पर अनुदान दिया जायेगा।

         जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि  सभी बीज गोदामों पर धान का आधारीय बीज प्रजातियां पीबी 1509, प्राकृतिक खेती, पीबी 1718 व पीबी 1692 उपलब्ध है। आधारीय धान बीज की विक्रय दर 5930 रू0 प्रति कुंतल है। आईसीडीपी धान योजना के अंतर्गत आधारीय तथा आधारीय प्राकृतिक खेती धान बीज पर सामान्य योजना में 50 प्रतिशत व प्रदर्शन योजना में 90 प्रतिशत अनुदान देय है।

-----------

सेवानिवृत्त पूर्व नौसैनिक 24 मई को करायें अपनी समस्याओं का समाधान।


कासगंज: भारतीय नौसेना रेजीमंेटल सिस्टम आफीसर एनआरएसओ से प्राप्त सूचना के अनुसार उनके स्टाफ सदस्य 24 मई 2023 को पूर्वान्ह 11 बजे, कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, कासगंज पर आकर जनपद के नौसैनिकों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

          जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर सतीश कुमार ने उक्त जानकारी देते हुये जनपद के नौसेना से सेवानिवृत्त पूर्व नौसैनिकों को सूचित किया है कि इस अवसर पर सभी नौसैनिक नियत समय एवं तिथि पर कार्यालय में उपस्थित हों और यदि अपनी कोई समस्या हो तो प्रस्तुत कर उनका समाधान करायें।

----------

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 21 मई को। अधिक से अधिक वादों का करायें निस्तारण।

कासगंजः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन रविवार 21 मई 2023 को जनपद न्यायालय कासगंज में किया जायेगा।

         उक्त जानकारी देते हुये अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में व्यापक स्तर पर बैंक से संबंधित मामले पारिवारिक/वैवाहिक मामले सर्विस में वेतन एवं भत्ते से संबंधित मामले मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं धारा 138 एन.आई.एक्ट. के मामले उतराधिकार के लंबित मामले दीवानी एवं लघु आपराधिक मामले भू राजस्व स्टॉम्प व चकबंदी वाद राशन कार्ड वोटर कार्ड व श्रमवाद मनरेगा जनहित गारंटी अधिनियम विद्युत एवं टेलीफोन जल से संबधित मामलों का निस्तारण किया जायेगा।

         समस्त विभागांे से संबंधित मामलों/वादों के निस्तारण हेतु अभी वादों को चिन्हित करने हेतु निर्देशित दिये गये हैं। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या मे वादों का निस्तारण किया जा सके। समस्त न्यायालय अभी से लंबित मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में लगायें। जिससे 21 मई 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जा सके। समस्त अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अपने मामलों को संबंधित न्यायलय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारण कराकर लाभ उठायें।

------

Post Top Ad