कासगंज, दिनांक 22/05/2023। बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन के बैनर तले 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्य विकास अधिकारी कासगंज से मिला जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक प्रकाश , राष्ट्रीय संयोजक डॉ किशोर सिंह, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनहरी यादव, जिलाध्यक्ष कासगंज अनार सिंह वर्मा सम्मिलित थे।
गांव ढिलावली में विकास मांगों को लेकर विगत 30 मार्च 2023, रामनवमीं से चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी के साथ विस्तार से बात हुई। जिला मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द गांव का विकास पटल पर दिखाई देगा और स्वयं दौरा कर गांव का निरीक्षण करूंगा। इस पर गांव से आए सैकड़ों लोगों की संतुष्टि पर जिला मुख्य विकास अधिकारी का अनुरोध मान लिया गया। इस अवसर पर गांव से मुख्य रुप से जिला संरक्षक डॉ हुकुम सिंह, कुरुक्षेत्र प्रभारी अनिल राणा, ग्राम अध्यक्ष अल्लीपुर सुरेश वर्मा,लाखन सिंह, तहसील सचिव लाखन सिंह आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।