इतना बड़ा झूठ जो जान का दुश्मन बन बैठे ऐसे झूठ से दूर ही रहना बेहत्तर है। एक युवक ने झूठ बोलकर दूसरी शादी रचा ली जो जान ले बैठी , जब इस सच्चाई के बारे में पता लगा तो दोनों पत्नियां आपस में क्लेश करने लगी और इस क्लेश से तंग आकर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन की लीला को ही समाप्त कर डाला।
कासगंज में दो पत्नियों के बीच पिस रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।यह दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े। आए दिन घर में कलह होती थी इस कारण युवक फांसी के फंदे पर झूल गया।
उत्तर प्रदेश के कासगंज में दो पत्नियों के फेर में पड़कर युवक ने आत्महत्या कर ली। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
मामला सहावर थाना क्षेत्र के मिढ़ौल गांव का है। गांव निवासी विशाल ने अपने घर पर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह चीख पड़े। चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस टीम भी गांव पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बात करके घटना की जानकारी ली।
परिजन ने बताया कि वर्ष 2020 में विशाल की शादी गायत्री के साथ हुई थी। दोनों से एक बेटा हुआ। करीब एक साल बाद वर्ष 2021 में विशाल ने गायत्री को बिना बताए वर्षा नाम की युवती से शादी कर ली। उन दोनों से एक बेटी है। वर्षा नोएडा में रहती है। कुछ समय तक तो सब ठीक चल रहा था।
कुछ दिनों बाद गायत्री और वर्षा दोनों को हकीकत पता चल गई। इसके बाद घर में झगड़ा होना शुरू हो गया। आए दिन घर में कलह होती रहती थी। इससे परेशान होकर विशाल ने यह कदम उठा लिया। थाना प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि युवक ने घर वालों की मर्जी के बिना दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी नोएडा में रह रही थी। इसको लेकर झगड़ा होता रहता था। ये सब जकनकारी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।