विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में गिनाईं योजनाएं - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में गिनाईं योजनाएं

 कासगंज। 

        भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत रविवार को ग्राम पंचायत अथैया, बहादुरपुर, घिनोना, हरनाठर, जयधर,खरपरा, परतापुर, रामनगर, करसेना में कार्यक्रम हुए। इस दौरान एलईडी वैन के माध्यम से योजनाओं को जानकारी दी गई।


भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत ने गांव बहादुरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। ग्राम पंचायत घिनोना में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, जिला मंत्री रामनिवास राजपूत, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीएस लोधी ने सभा को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सरकारी योजना के पात्र लाभार्थियों की खोज करना है, जो अभी तक योजनाओं से वंचित हैं, उन्हें योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है, जिससे वह भी योजना का लाभ ले सके। इस दौरान लोगों को एकजुट होकर सरकार का साथ देने की शपथ दिलाई गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर ने कहा कि जब तक देश का अंतिम पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से लाभ लाभान्वित नहीं होगा, तब तक देश विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता।  इस दौरान संजय सोलंकी, कौशल साहू, कृष्णकांत वशिष्ठ, रविन्द्र ब्रह्मचारी, अखंड प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Post Top Ad