Kasganj - भाजपा ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई संपन्न - Time TV Network

Breaking news

Post Top Ad

Post Top Ad

Kasganj - भाजपा ब्रज क्षेत्र ओबीसी मोर्चा की बैठक हुई संपन्न

 

कासगंज।

              भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक हरीश शाक्य ने की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य रहे।


अतिथियों ने पंडित दींन दयाल उपाध्याय औऱ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके बैठक के शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी कीं। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. खूब सिंह लोधी ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं। प्रदेश नेतृत्व से आये कार्यक्रमों को सभी को मिलकर सफल बनाना है। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नमो ऐप को अधिक से अधिक मोबाइलों में डाउनलोड कराएं। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता अपने अपने आस पास मंदिरों और घरों में दिए जलाएं।

मंचासीन राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य ओबीसी मोर्चा सुरेंद्र बदलिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रवेंद्र जांगडा, क्षेत्रीय महामंत्री बबलू लोधी, कप्तान सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्ष औऱ महामंत्री उपस्थित रहे।

Post Top Ad