पहलगांव में हुआ आतंकी हमला जिसमें आतंकियों ने भारत देश के बेगुनाह पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया । जिसके चलते देश की जनता बहुत खफा है रोड पर उतर आई है ,सरकार से गुहार लगा रही है कि आतंकियों द्वारा किये गए शर्मनाक हमले का बदला लिया जाए।
आज इसी को मद्देनजर मिरहची मारहरा रोड़ हजार नहर के पुल पर स्थिति अवंती बाई लोधी पार्क मे लोधी समाज मंच एटा द्वारा आतंकवादियों का पुतला दहन किया गया। और पाक आतंकियों के मुर्दाबाद के नारे लगाए।
जिसमे उपस्थित बरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकुम सिंह लोधी, जिला महामंत्री उदय वीर सिंह लोधी, तहसील अध्यक्ष पृथ्वी राज लोधी, मास्टर प्रेमपाल सिंह लोधी, मास्टर दिगम्बर सिंह लोधी, बाबा चरन सिंह, बीरेंद्र सिंह, लाल सिंह मिस्त्री, लवलेश लोधी, दुर्गेश कुमार लोधी, महेंद्र पाल सिंह लोधी, किसान यूनियन से चिरंजी लाल, बबलू लोधी, महाराज सिंह लोधी आदि मौजूद रहे।